फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीवर लाइन की सफाई के लिए दूसरे शहरों से मंगवाईं पांच मशीनें, फिर भी नहीं हुआ रहा स्थायी समाधान

Tue, 24 Oct 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में सीवरेज लाइनों को साफ करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने 20 दिन पहले कैथल, ऐलनाबाद, रानियां और डबवाली से पांच बड़ी मशीनों को मंगवाया था। इनसे सीवरेज लाइन साफ करने का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद शहर की गलियों में सीवरेज का दूषित पानी बहता रहा है। कई क्षेत्रों में सीवरेज युक्त पानी की घरों में सप्लाई हो रही है।
शहरवासियों को लंबे समय से सीवरेज समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के माल गोदाम रोड पर सीवरेज ब्लॉक होने के कारण यहां की गलियों में मैनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसको लेकर लोगों की तरफ से शिकायत भी संबंधित अधिकारियों को दी गई है। इसके बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। दूषित पानी पेयजल के साथ मिक्स होकर घरों में सप्लाई हो रहा है। इससे मकान में दुर्गंध की स्थिति बन रही है। गली में भी सीवरेज का दूषित पानी जमा होने के कारण मच्छर और मक्खी पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। शहर की अनाज मंडी सहित अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की समस्या बनी हुई है। शहर के जनता भवन रोड व मंडी क्षेत्र में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन



20 दिनों में 10 कॉलोनियों में सीवर लाइन को किया साफ
जन स्वास्थ्य विभाग ने कैथल से सुपर शकर, डबवाली से जेटिंग, ऐलनाबाद से ग्रेविंग, रोबोटिक व बकेट मशीनें मंगवाई है। सीवरेज लाइन में जमा गाद व पॉलिथीन को मशीनों से बाहर निकाला जा रहा है। 20 दिनों में अब तक 10 कॉलोनियों की सीवर लाइन को साफ किया गया है, जबकि अन्य कॉलोनियों में स्थिति खराब ही बनी हुई है। हालांकि जन स्वास्थ्य विभाग की खराब मशीनें को दुरुस्त कर दिया है। इन सभी मशीनों से शहर के अलग-अलग स्थानों पर सीवरेज लाइन को साफ करने के लिए लगाया गया है।

आठ बड़ी लाइनों को किया जाना है साफ
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में सीवरेज की बड़ी लाइनों को सुपर शकर मशीन से साफ किया जा रहा है, जबकि छोटी मशीनों से कम ब्लॉकेज वाली लाइनों को ठीक किया जा रहा है। शहर में 40 वर्ष पहले डाली गई आठ बड़ी लाइनों को भी मशीनों से साफ किया जाना है। बता दें कि लंबे समय से इन लाइनों से गाद नहीं निकाली गई है।
विज्ञापन


वर्जन
शहर में सीवरेज समस्या को हल करने के लिए मशीनों को काम पर लगाया गया है। शहर के कई क्षेत्रों में सीवरेज समस्या को हल कर दिया गया है। माल गोदाम रोड पर भी समस्या का जल्द ही हल किया जाएगा। इस क्षेत्र में बड़ी मशीन लगाकर लाइन को साफ किया जाएगा। - रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें