फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 30 सेकेंड में ही जल गया रावण का अहंकार, आंखों से निकले अंगार

Tue, 24 Oct 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिलेभर में मंगलवार को धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया गया। शहर में मुख्य रूप दो स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। सीडीएलयू के समक्ष स्थित दशहरा ग्राउंड और ऑटो मार्केट में स्थित ग्राउंड में रावण दहन देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। ऑटो मार्केट के दशहरा ग्राउंड में 30 सेकेंड में ही 85 फुट के रावण का अहंकार जलकर राख हो गया। इस दौरान उसकी आंखों से अंगार निकलते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान नशामुक्ति का संदेश देने के लिए नशे के पुतलों का भी दहन किया गया।
रावण दहन देखने के लिए अपराह्न तीन बजे से ही दोनों स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के विष्णु क्लब ने सीडीएलयू स्थित दशहरा ग्राउंड में जबकि श्रीरामा क्लब ने ऑटो मार्केट स्थित ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों संस्थाओं ने दिन में शहर में शोभायात्रा निकाली। आयोजन स्थलों पर पुलिस की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। ऑटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत और सीडीएलू के दशहरा ग्राउंड में इनेलो युवा नेता अर्जुन चौटाला मुख्य अतिथि रहे। इन्होंने रावण को शाम 6.20 पर रावण को अग्नि दी भेंट। रावण का पुतला 30 सैकेंड में ही जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल रहा तैनात, बनी रही जाम की स्थिति
कार्यक्रम स्थल पर आने जाने वाले रास्ते को पुलिस ने पहले ही बंद कर दिया। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। लोग वाहनों को कार्यक्रम स्थल से दूर खड़ा कर पैदल ही जाते हुए नजर आए। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद यहां पर जाम की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन


इन बाजारों से निकली शोभा यात्रा
रामा क्लब की ओर से नेहरू पार्क से लेकर शिव चौक और श्री विष्णु क्लब की ओर से रामलीला स्थल से शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा घंटाघर चौक, भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, जगदेव सिंह चौक, शिव चौक से अलग-अलग दिशाओं में कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद सहित अन्य वानर सेना के रूप में कलाकार नजर आए। शोभा यात्रा में भगवान हनुमान जी को बाहुबली अवतार में जेसीबी के ऊपर बैठा दिखाई दिया। वानर सेना ने शहर वासियों का मनोरंजन किया। यहां जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की तरफ से फल फ्रूट, दूध सहित अन्य खाद्य सामग्री भी प्रसाद के रूप में वितरित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें