संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को भी जिले में पांच मरीज कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमित मिले मरीजों में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिले है। जिसके चलते विभाग की ओर से भी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं जिले में अब 10 मरीज सक्रिय हैं। वहीं जिले में दो मरीज स्वस्थ भी हुए है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे कोविड-19 के संक्रमण के प्रति सतर्क रहें, भयभीत न हो। कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के 147 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 5 पॉजिटिव केस पाए गए, जिनमें से दो सिरसा शहर, दो कालांवाली व एक नाथूसरी चोपटा का निवासी है। दो मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक सात लाख 38 हजार 376 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में संक्रमण के कुल 34 हजार 243 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 547 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। इस समय जिले में कोरोना संक्रमण के 10 सक्रिय केस हैं, जिन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। कोविड मामलों में जिले का रिकवरी रेट 98.37 प्रतिशत है।
अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे लोग : उपायुक्त
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझ कर बचाव के उपायों व एसओपी गाइडलाइन का पालन करें तभी कोरोना संक्रमण से बचाव संभव है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। इसलिए आमजन जरा भी ढील न बरतें और टेस्टिंग व वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।