फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तालाब में अचानक मरीं सैकड़ों मछलियां, बदबू से आमजन परेशान

Tue, 15 Sep 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
तालाब में मरी पड़ी मछलियां ।
विज्ञापन
तख्तमल रोड स्थित तालाब में दिखीं, जांच कराने की मांग
विज्ञापन

फोटो 31


संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। तख्तमल रोड स्थित तालाब में मंगलवार सुबह सैकड़ों मछलियां मरी हुई मिलीं। इससे उठ रही तेज बदबू के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी हुई। शहरवासियों ने प्रशासन से तालाब का निरीक्षण कर मछलियों की मौत के कारणों की जांच करवाने की मांग की है।
शहरवासी शंटी डाबला, संदीप और गुरसेवक सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह तख्तमल रोड पर तेज बदबू आ रही थी। तालाब के पास देखने पर बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां पानी के ऊपर तैरती मिलीं। बदबू इतनी तीव्र थी कि वहां कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

लोगों ने आशंका जताई कि मछलियों की मौत पानी में जहरीले पदार्थ मिलने से हुई होगी। ऑक्सीजन की कमी भी इसका एक कारण हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से तालाब के पानी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने की मांग की है।
शहरवासियों ने मछलियों की मौत का वास्तविक कारण पता लगाने की भी अपील की। इसके साथ ही, तालाब के आसपास फैली बदबू को दूर करने और सफाई करवाने के लिए भी उचित कदम उठाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सचिव करेंगे निरीक्षण
कालांवाली गांव के सचिव शिलेंद्र कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण करेंगे। सचिव स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें