सिरसा। जिले के निजी व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो गई है। शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने अपनी पहली मेरिट सूची जारी की है। जिसके तहत लड़कों के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 470 सीटें अलॉट की गई। जिन्हें स्टाफ की ओर से फोन कर जानकारी दे दी गई है। अब ये विद्यार्थी शनिवार को अपनी फीस जमा करवाकर अपनी सीट पक्की करेंगे।
शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की पहली मेरिट सूची जारी हुई। जिसमें विद्यार्थियों के मेरिट के हिसाब से नाम जारी किए गए हैं। शहर के लड़कों के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कुल 24 ट्रेड में 828 सीटें हैं। जिनमें से पहले दिन 470 सीटों पर विद्यार्थियों के लिए नाम घोषित कर दिए है। बता दें कि जिले के सभी निजी व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अंतिम दिन तक कुल 7499 आवेदन आए हैं। जिले के 15 निजी व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया 26 जून को समाप्त हो गई थी। अब 4 राउंड में विद्यार्थियों के दाखिले होंगे।
विद्यार्थियों को फीस भर कर करवानी होगी अपनी सीट पक्की
शुक्रवार को पहली अलॉटमेंट सूची जारी हो गई है। जिसके तहत अब 28 से 2 जुलाई तक विद्यार्थियों की फिजिकल वेरिफिकेशन होगी। वहीं इसके साथ ही 28 से 3 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकते है। इसके बाद 4 जुलाई को खाली पड़ी सीटों का दूसरा राउंड शुरू होगा।
दाखिले का शेड्यूल
- 28 जून पहला राउंड मेरिट कम सीट अलॉटमेंट
- 28 से 2 जुलाई तक फिजिकल वेरिफिकेशन
- 28 से 3 जुलाई तक फीस जमा
- 4 जुलाई खाली पड़ी सीटों का दूसरा राउंड
- 4 से 6 जुलाई पोर्टल ओपन, विद्यार्थी ऑप्शन भर सकेंगे।
- 9 जुलाई दूसरी मेरिट लिस्ट
- 9 जुलाई से 12 जुलाई फिजिकल वेरिफिकेशन
- 9 जुलाई से 13 जुलाई फीस जमा
- 14 जुलाई खाली सीटों के लिए तीसरा राउंड
- 14 जुलाई से 16 जुलाई पोर्टल ओपन, ऑप्शन भर सकेंगे
- 18 जुलाई तीसरी मेरिट लिस्ट
-18 जुलाई से 22 जुलाई फिजिकल वेरिफिकेशन
- 18 जुलाई से 23 जुलाई तक फीस जमा
- 24 जुलाई को खाली सीटों के लिए चौथा राउंड
- 30 जुलाई को चौथा राउंड की मेरिट लिस्ट
- 30 जुलाई से 5 अगस्त तक फिजिकल वेरिफिकेशन
- 30 जुलाई से 6 अगस्त तक फीस जमा
- 6 अगस्त के बाद ओपन काउंसिलिंग
-
राजकीय लड़कों के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए शुक्रवार को पहली मेरिट सूची कम सीट अलॉटमेंट सूची जारी की गई है। जिसके तहत लड़कों के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 470 सीटें अलाॅट की गई है। जिसके बाद विद्यार्थी फीस भर कर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं।
- कपिल शर्मा, एडमिशन इंचार्ज, बॉयज आईटीआई सिरसा।