फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखचैन में 2 पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा। गांव सुखचैन में शुक्रवार रात आपसी विवाद में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिरसा ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी। आरोप है एक पक्ष ने कुछ समय पूर्व सरकारी गली पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जिसके चलते दूसरे पक्ष ने मुकदमा दर्ज करवा दिया था। शुक्रवार रात दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई थी। जिसके चलते एक पक्ष से काला सिंह व गग्गू उसके साथी एकत्र हो गए। इसी दौरान फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में दूसरे पक्ष के सुखपाल सिंह के पेट में गोली लगी है। बताया ये भी जा रहा है कि इस दौरान कई राउंड फायर किए गए। गोली लगने से घायल सुखपाल सिंह का उपचार इस समय हिसार में चल रहा है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि बड़ागुढ़ा पुलिस घायल के ब्यान लेने के लिए हिसार के अस्पताल में गई थी। लेकिन सुखपाल की हालत गंभीर होने के चलते वह बात करने की स्थिति में नहीं था। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के बयान के उपरांत ही पता चलेगा कि आखिर गोली किसने चलाई। वहीं घटना के बाद से दूसरे पक्ष के लोग फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें