फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ढाणी शेखोवाली में जमीन विवाद में फायरिंग, केस दर्ज

विज्ञापन
लोटे के गेट पर लगी गोलियों के निशान । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गोरीवाला। क्षेत्र के गांव ढाणी शेखोवाली निवासी एक व्यक्ति के घर के बाहर जमीन विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका भीमसैन, इंद्रजीत, शंकरलाल निवासी अबूबशहर के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। ये लोग रोजाना उसे धमकाते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। 19 दिसंबर की रात्रि को परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। देर रात्रि को उन्हें घर के बाहर कुछ लोगों के बोलने की आवाजें आई। इस दौरान उक्त लोगों ने चार फायर भी किए, जोकि उनके घर के गेट के आरपार हो गए। डर के मारे परिवार के लोग बाहर नहीं गए। कुछ देर बाद एक गाड़ी आई और बाहर खड़े लोग उसमें सवार होकर चले गए। काफी देर बाद जब वे बाहर आए तो देखा कि उनके घर के गेट में गोलियों के चार सुराख थे। गली में गोलियों के चार खोल भी पड़े थे। हरप्रीत सिंह ने बताया कि खेत में जाने पर उक्त लोग उसे डराते व धमकाते हैं। परिवार के लोगों को डराने के लिए ही ये लोग इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं, जिससे उसे परिवार के जान माल का अंदेशा भी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें