फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ईरा ग्रुप में रात को फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन और भांजी को साथ ले जाने की जिद
विज्ञापन

विरोध पर हवाई फायरिंग कर धमकाया, आरोपी जेल भेजा


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के ईरा ग्रुप में शनिवार रात पारिवारिक विवाद के चलते फायरिंग की घटना हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हरजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह संत नगर का रहने वाला है।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी व जांच अधिकारी राधेश्याम ने मामले की जानकारी दी। ईरा ग्रुप निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

उसकी बहन और भांजी पिछले कुछ दिनों से उसके पास रह रही थीं। शनिवार रात करीब 11:15 बजे हरजीत सिंह वहां पहुंचा। आरोपी अपनी पत्नी और बेटी को साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा।
दोनों ने साथ जाने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। गुस्से में आकर आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दी और सभी को धमकाने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस की हुडा चौकी टीम ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने अहम जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें