फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फायर कर्मियों ने जलाया उद्योग मंत्री का पुतला

Sun, 08 Feb 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बीजेपी सरकार के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से फायर विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में शनिवार को कर्मचारियों को गुस्सा फूट पड़ा। नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित शाखा अग्निशमन विभाग हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह का पुतला दहन किया।
साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय रहते मंत्री द्वारा फायर विभाग के कर्मचारियों से माफी नहीं मांगी गई तो आगामी समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल भी हो सकती है। प्रदर्शन की अध्यक्षता फायर विभाग यूनियन के जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। उन्होंने कहा कि समय रहते उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह माफी मांगें और भविष्य में बीजेपी की सरकार के किसी भी मंत्री द्वारा ऐसा आपत्तिजनक बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी सरकार भी ऐसा आश्वासन दे कि भविष्य में किसी भी मंत्री द्वारा ऐसा आपत्तिजनक बयान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री जल्द से जल्द माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश ने कहा कि बीजेपी सरकार कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करे, अन्यथा 12 फरवरी को की जा रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल में एक-एक कर्मचारी हड़ताल पर जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें