आपातकालीन वार्ड में फायर अलार्म सिस्टम लगाता कंपनी का कर्मचारी।
सिरसा। नागरिक अस्पताल में आग से बचाव के लिए फायर सेफ्टी सिस्टम के साथ फायर अलार्म सिस्टम लगाया जा रहा है। अगले सप्ताह तक इसका काम पूरा हो जाएगा। मंगलवार को आपातकालीन वार्ड में अलार्म सिस्टम का काम जारी था। फायर सेफ्टी सिस्टम व फायर अलार्म का टेंडर 25 लाख रुपये में हिसार की इंडियन सिक्योरिटी एंड फायर सेफ्टी कंपनी को दिया गया है।
अलार्म सिस्टम लगाने का काम कर रहे कंपनी कर्मी मान सिंह ने बताया कि यह फायर अलार्म सिस्टम काफी कारगर है। इसके सेंसर धुंआ उठने के साथ ही अलार्म सिस्टम को एक्टिवेट कर देंगे। अलार्म बजने के साथ ही आग बुझाने के लिए फायर सेफ्टी सिस्टम से पानी के फव्वारे तेज रफ्तार से निकलेंगे, जिससे आग बुझ जाएगी।
हर कोने में लगाया जा रहा है
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड से लेकर पूरे भवन में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है। इससे वार्डों में आग लगने पर अलार्म बजने लगेगा और वाटर स्प्रिंकलर से पूरे वार्ड में पानी छिड़कने लगेगा। इससे आग पर तुरंत काबू पा लिया जाएगा।
नागरिक अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम व अलार्म सिस्टम लगाया जा रहा है। जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। अस्पताल में आगजनी की घटना से निपटने में ये सिस्टम बेहद कारगर साबित होगा।
- डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल