फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रांसफार्मर में लगी आग से लोगों में मची भगदड

Fri, 27 Mar 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली में ट्रांसफार्मर में से निकल रही आग की लपटें। 
विज्ञापन
कालांवाली। शहर की डॉक्टर मार्केट के पास मेन रोड पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से लोगों में भगदड मच गई। वहीं इस हादसे में ट्रांसफार्मर के पास व्हीलचेयर पर बैठा एक साधु झुलस गया, जिसे लोगों ने खींच कर आग से बाहर निकाला। सहारा क्लब की एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर सिरसा रवाना किया गया।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में अचानक भयानक आग लगने से आग की लपटें दूर-दूर तक निकलती रही, जिसको लेकर आस पास के दुकानदारों ने दुकानों के शटर नीचे गिरा दिए ओर दूर भाग गए ओर आस पास लगी फास्ट फूड की रेहड़ियां भी संचालक भगा कर ले गए। इसी दौरान वहां मौजूद एक साधु जो कि व्हील चेयर पर बैठा था वह आग की चपेट में आ गया, जिसे राहगीरों ने मुश्किल से बाहर निकाला। जख्मी साधु की पहचान नहीं हो पाई, वह शहर में भीख मांग कर अपना गुजारा चलाता था। दुकानदारों ने तुरंत बिजली निगम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी ओर बिजली सप्लाई बंद कर करवाई ओर दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
इस घटना के शहर के कुछ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बिजलीघर के जेई केवल कुमार ने बताया कि लोगों ने उन्हें बताया कि हादसे में जख्मी हुए साधुु के कारण ही उक्त घटना हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त साधु ट्रांसफार्मर के चारों तरफ लगी लोहे की जाली में अंदर गया ओर तारों से छेड़छाड़ की, जिसके बाद ट्रांसफार्मर में भयानक आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें