फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में भरी पराली में लगी आग

विज्ञापन
कैंटर में रखी पराली से निकलता धूंआ। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर के बाईपास पर आंबेडकर चौक के पास अचानक एक कैंटर में भरी पराली में आग लग गई, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर, करीब एक घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में पराली पूरी तरह से जल गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार रानियां के गांव नाईवाला निवासी महेंद्र सिंह कैंटर में गांव जीवन नगर से पराली भरकर राजस्थान के बीकानेर में छोड़ने जा रहा था। शहर के बाईपास पर आंबेडकर चौक के पास उसने देखा कि पराली में धूआं निकल रहा है तो उसने कैटर साथ एक सर्विस स्टेशन पर लगा दी तथा कुछ लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास करने लगा मगर आग धीरे-धीरे होने लगी, तभी किसी ने ऐलनाबाद फायर ब्रिगेड को इस की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक कैटर में रखी पराली जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें