नगर के बालासर रोड़ पर स्थित हरियाणा स्ट्रा बोर्ड मिल में आग लगने से लाखों रुपये का कच्चा माल जल कर राख हो गया। फैक्ट्री संचालक भीम जिंदल ने बताया कि वहां रखे कच्चे माल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर रानियां व ऐलनाबाद की दमकल गाडिय़ों ने मिलकर आग पर काबू पाया। बाद में कच्चे माल में एक बार फिर आग लग गई। जिसे रानियां की दमकल गाडिय़ों की मदद से काबू पाया जा सका। जिंदल ने बताया कि आग लगने का कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आग से लगभग चार से पांच लाख रुपये का कच्चा माल जल कर राख हो गया है।