फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर में आग लगने से कीमती सामान जलकर राख

Fri, 06 Mar 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 21
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। गांव शेरपुरा में मंगलवार देर रात को एक घर में अज्ञात कारणों से लग गई। आग लगने से घर में रखे बिजली के उपकरणों सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे।
गांव शेरपुरा के कुकड़थाना रोड पर ग्रामीण सुरेंद्र ने बताया कि परिवार के लोग पास ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। वहीं, आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक बड़े स्तर पर सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि आग में स्कूटी, दो कूलर, पंखे, बेड, टीवी, फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना घर-गृहस्थी का सामान जुटा सकें। आग किन कारणों से लगी है, इसकी कोई जानकारी नहीं लग पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें