आग बुझाने के लिए पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के सूरतगढ़िया बाजार में इंटरनेट का तार ठीक करते समय अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से निजी कंपनी का कर्मचारी झुलस गया। उसे अस्पताल में निजी में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची।
निजी कंपनी की ओर से शहर में इंटरनेट के तारें बिछाई गए हैं। मंगलवार दोपहर के समय कर्मचारी सूरतगढ़िया बाजार में इंटरनेट ठीक कर रहे थे। एक कर्मचारी कमल ने बताया कि वह बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक झटका लगा और आग लग गई। आग की चपेट में आने से उसके हाथ झुलस गए। कमल ने बताया कि झटका लगने से वह नीचे जा गिरा और साथी कर्मचारी मोंटू ने संभाला। झुलसी अवस्था में उसको निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आग लगने की सूचना से आसपास के लोग एकत्र हो गए और दमकल को सूचना दे दी। गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।