फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव रूपावास में नोहरे में लगी आग, लकड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
रूपावास में लगी आग से उठतीं लपटें।
विज्ञापन
सिरसा। गांव रूपावास में मंगलवार शाम मांगेराम के नोहरे में अचानक आग लग गई। इस दाैरान नोहरे में रखीं लकड़ियां जलकर राख हो गईं, ग्रामीणों ने एकजुट होकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


घटना शाम के समय की बताई जा रही है, जब तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान मांगेराम पूनिया के नोहरे में अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद ही मिनटों में नोहरे में पड़ी सूखी लकड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। सतपाल और कुलदीप सहित कई ग्रामीणों ने टैंकरों, बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तेज आंधी के कारण आग को बुझाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि आग लगने की सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण उन्हें खुद ही आग से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें