फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ओढां में पराली के ढेर में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू

Thu, 30 Jan 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आग बुझाते डेरा अनुयायी व अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। गांव ओढां में जोहड़ के निकट पड़े पराली के ढेर में बुधवार अलसुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ओढां में नुहियांवाली रोड पर जोहड़ के निकट काफी मात्रा में पराली पड़ी हुई थी। जिसमें अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। घटना के बाद गांव के सिमरपाल सिंह अपना पानी का टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और गांव के डेरा अनुयायियों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद गांव से काफी संख्या में डेरा अनुयायी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें