फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शॉर्ट-सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

Tue, 27 May 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में लगी आग
विज्ञापन
डबवाली। चौटाला रोड पर निरंकारी भवन के सामने एक रेस्टोरेंट में मंगलवार सुबह 11 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्टोरेंट में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौटाला रोड पर ग्रिल मास्टर नाम से एक रेस्टोरेंट डबवाली निवासी रेणु द्वारा संचालित किया जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब कर्मचारियों द्वारा किचन में ओवन चलाया गया तो अचानक बिजली के तारों में स्पार्किंग होने लगी। इसके बाद तेजी से आग फैल गई और रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। धुआं उठता देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक रेस्टोरेंट में बड़े स्तर पर नुकसान हो चुका था। गनीमत यह रही कि उस समय रेस्टोरेंट में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। रेस्टोरेंट संचालिका रेणु ने बताया कि इस आगजनी से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें