फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चलती कार में लगी आग, दो युवक बाल-बाल बचे, मेहूवाला-डिंग मार्ग पर घटना

Sat, 06 Jun 2026 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आग के बाद जली कार। 
विज्ञापन
डिंग मंडी। मेहूवाला-डिंग मंडी मार्ग पर शनिवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार दो युवक समय रहते बाहर निकल गए जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन

गांव मेहूवाला निवासी 27 वर्षीय पंकज और गांव चूली खुर्द निवासी 25 वर्षीय विक्रम बैनीवाल भट्टूकलां से सिरसा दवाई लेने जा रहे थे। मेहूवाला-डिंग के बीच कार के बोनट से अचानक शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनाई दी जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया। कुछ ही पलों में आग इंजन तक फैल गई और तेजी से पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवक समय रहते कार से बाहर निकलकर सुरक्षित दूर हो गए।
घटना की सूचना डायल-112 और अग्निशमन विभाग को दी गई जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें