फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुरानी सब्जी मंडी में फ्रूट की दुकान में लगी आग

Thu, 08 Oct 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली में फल की दुकान से उठता धुआं और आग की लपटें। 
विज्ञापन
डबवाली। पुरानी सब्जी मंडी में वीरवार को वैष्णो फ्रूट कंपनी की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से आसपास की दुकानों तक लपटें नहीं पहुंचीं और बड़ा हादसा टल गया। दुकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि आग से दुकान में रखा सामान और अन्य सामग्री जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें