सिरसा के चित्र शिव चौक के पास आधी रात के समय खूंगर स्वीट में अचानक आग लग गई। धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। इसके अलावा पड़ोसियों ने दुकान में काम करने वाले लोगों को भी जगाया। आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाए हैं संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास की बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।