फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के शोरूम में लगी आग, दमकल कर्मचारियों ने बुझाई

Tue, 08 Oct 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। डबवाली रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के शोरूम पर रविवार रात को आग लग गई। धुंआ निकालते देख आईसीआईसीआई बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने शोरूम मालिक को सूचित किया। डायल 112 और दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मंगत मोटर्स के संचालक लवलीन ने बताया कि रोजाना की तरह शाम को शोरूम बंद करके घर चला गया था। रात करीब 9 बजे आईसीआईसीआई बैंक के सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि शोरूम से धुआं निकल रहा है। इसके बाद उन्होंने दमकल केंद्र को सूचित किया और खुद मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों की मदद से शोरूम में खड़ी स्कूटियों को तुंरत बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शोरूम में करीब 100 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटियां खड़ी थी। उन्होंने आशंका
विज्ञापन


जताई कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें