सिरसा। गोरखपुर से चलकर बठिंडा जाने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन सोमवार सुबह अपने निर्धारित समय से करीब 40 मिनट की देरी से सिरसा पहुंचीं। इसके सिरसा पहुंचने का समय सुबह 10:40 बजे का है।
इसके अलावा गुजरात के साबरमती से चलकर जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली 19415 ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा 34 मिनट की देरी से सिरसा पहुंची। इसके सिरसा पहुंचने का समय दोपहर 3:20 बजे का है। जयपुर-बठिंडा (14734) अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी से पहुंची। इसके सिरसा पहुंचने का समय अपराह्न 3:50 का है। इसके अलावा मेरठ श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (14030) अपने निर्धारित समय शाम 6 बजे से करीब एक घंटा 24 मिनट की देरी से सिरसा पहुंची। वहीं किसान एक्सप्रेस भी करीब 20 मिनट की देरी से बठिंडा की तरफ रवाना हुई। सिरसा से हिसार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में दिल्ली एक्स्प्रेस (14029) 25 मिनट और त्रिपुरा सुंदरी 15 मिनट की देरी से रवाना हुई।