फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाई फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियों ने आठ घंटे में पाया आग पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोरीवाला के स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में मशीन के कारण रविवार तड़के करीब 2 बजे आग लग गई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की 11 गाड़ियों ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि दमकल की गाड़ियों को करीब 60 चक्कर लगाने पड़े। आग लगने से फैक्ट्री में मशीनरी व शेड समेत कच्चे एवं तैयार माल जलकर नष्ट हो गया। घटना रविवार सुबह तड़के दो बजे की है।
विज्ञापन

हिसार रोड स्थित गांव मोरीवाला के नजदीक थेड़ी बाबा सावन रोड पर स्थित सालासर इंडस्ट्री नाम से प्लाईवुड फैक्ट्री में पड़ी कोर ड्राई मशीन से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री में लगी आग को देखकर मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने फैक्ट्री मालिक व दमकल विभाग को घटना की सूचित किया। फैक्ट्री मालिक अनिल कुमार ने बताया कि आग लगते ही फैक्ट्री कर्मचारियों व सुरक्षा गार्ड ने मिलकर फैक्ट्री में लगे हाइड्रेंट सिस्टम से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन रात को हवा तेज चलने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया ।
करीब 2 : 25 मिनट पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार करती रही। दमकल विभाग की करीब 11 गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। करीब 8 घंटे तक पानी की बौछार करने बाद आग बुझी लेकिन लकड़ी के कच्चे माल में आग सुलगती रही। जिसके बाद सारे प्लाई व सामान को बाहर निकला गया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को दोपहर 2 बजे तक फैक्ट्री में मजदूरों द्वारा प्लाई को तैयार करने का काम किया गया था। लॉकडाउन के चलते मजदूरों की एक ही शिफ्ट ने कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान प्लाई प्रैस में खराबी के चलते आग लगी है।
दमकल की 11 गाड़ियों ने 8 घंटे में आग पर पाया काबू
लीडिंग फायरमैन कुलदीप कुमार ने बताया कि आग की सूचना पाकर सिरसा दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद 2- 2 कालांवाली, रानियां, ऐलनाबाद व डबवाली से दमकल गाड़ियों को मंगवाया गया। आग बुझाने के कारण दमकल की गाड़ियों को करीब 60 चक्कर लगाकर पानी की बौछार करनी पड़ी। जिसके बाद करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में लगे हाईड्रेंट सिस्टम की क्षमता इतनी नहीं थी कि वह फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया जा सके।
दूसरे राज्यों में भेजा जाती थी प्लाई
सालासर फैक्ट्री में कच्चे माले से प्लाइ की शीट को तैयार किया जाता था। फैैक्ट्री द्वारा तैयार प्लाई 20 ब्रांडों में रजिस्ट्रर थी, जिसकी सप्लाई दूसरे राज्यों में की जाती थी। लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री में तैयार माल की सप्लाई नहीं की जा रही थी। बल्कि फैक्ट्री में माल तैयार किए जाने का कार्य चल रहा था। शनिवार को मजदूरों ने दोपहर 2 बजे तक फैक्ट्री में काम किया था। जिसके बाद रविवार तड़के 2 बजे फैक्ट्री में आग लगी।
-----
फैक्ट्री में प्लाई तैयार कर दूसरे राज्यों में भेजी जाती थी। लेकिन आग के कारण पूरा सामान जलकर राख हो गया है। आग के कारण काफी नुकसान हुआ है। अब आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, फैक्ट्री मालिक, मोरीवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें