फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्वार की फसल नष्ट करने पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 02 Feb 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ग्वार की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करने के मामले में रानियां पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में भिवानी शहर की कृष्णा कॉलोनी निवासी पृथ्वी राज ने बताया है कि उसकी गांव मतूवाला में जमीन है, जिसे काश्त के लिए उसने गांव के ही विजय कुमार को हिस्से पर दी हुई है। जुलाई 2024 में खेत में ग्वार की फसल लगी हुई थी।
19 जुलाई 2024 को सूचना दी कि मेरे भाई मुलख राज और उसके बेटे धीरज ने मिलकर ट्रैक्टर ड्राइवर के जरिये दो एकड़ में खड़ी ग्वार की फसल को नष्ट करवा दिया है। पृथ्वी राज ने बताया कि उस दिन वह पंजाब के मलोट गया हुआ था। सूचना पाकर वह वहां पहुंचा और मामले की पूरी जानकारी ली। इसके बाद 20 जुलाई 2024 को पुलिस को शिकायत दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पृथ्वी राज का आरोप है कि 20 जुलाई 2024 के बाद जांच अधिकारी ने आठ बार उसे पुलिस चौकी में बुलाया गया। बार-बार उस पर दबाव दिया गया कि आरोपियों के साथ राजीनामा कर लें। पृथ्वीराज के अनुसार अप्रैल 2021 में भी इन लोगों ने जबरदस्ती गेहूं की फसल काट ली थी।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत में गलती मान कर दो एकड़ फसल का मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें