फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली की हत्या करने वाले 4 युवकों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बिल्ली की हत्या करने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई एनिमल एंड बर्ड्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान जसपाल सिंह निवासी शक्ति नगर की शिकायत पर की है। पुलिस को दी शिकायत में जसपाल सिंह ने बताया कि उसे शिकायत मिली थी कि थेहड़ मोहल्ला में हसन, ऋषि, सन्नी, जयभगवान निवासी थेहड़ मोहल्ला ने मिलकर बिल्ली की निर्मम तरीके से हत्या कर वीडियो बनाया और सोशल साइट पर डाल दिया। इस संबंध में जब उन्हें मामले की जानकारी मिली तो उसने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें