फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव खोखर में जमीन के विवाद में गोलीबारी में 5 पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 06 Oct 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। गांव खोखर में जमीन के विवाद में सोमवार को गोलीबारी में घायल गुरमीत सिंह (36) के पिता बलकौर सिंह के बयान पर मंगलवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बलकौर सिंह ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में तेजिंदर सिंह से 10 कनाल जमीन खरीदी थी। आरोप है कि तेजिंदर सिंह अब उक्त जमीन वापस लेना चाहता था। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन वापस लेने के विवाद के चलते ही उसके बेटे गुरमीत सिंह को गोली मारी गई। जांच अधिकारी देवीलाल ने बताया कि पुलिस ने तेजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सतगुरु, जीवन और संदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार को गुरमीत सिंह अपने परिवार के साथ घर पर था। इसी दौरान भतीजा तजिंद्र सिंह 4-5 साथियों के साथ घर में घुस आया। उसने 12 वर्षीय चचेरे भाई को जान से मारने का प्रयास किया। इस पर गुरमीत सिंह ने तजिंद्र सिंह को पकड़ लिया और बेटे को मौके से भगा दिया। इससे तैश में आए तजिंद्र सिंह ने चाचा की जांघ पर दो गोलियां मार दी थीं।
विवाद में 15 सितंबर को परिवार के जसवंत सिंह की गोलियां मारकर हत्या हो चुकी है। जसवंत सिंह घायल गुरमीत सिंह के दादा भाई के परिवार में भतीजा लगता था। तजिंद्र सिंह का वह सगा चाचा और मौसी का बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें