फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुपर-100 का अंतिम परिणाम घोषित, जिले से 11 विद्यार्थी चयनित

Thu, 30 May 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई सुपर-100 योजना के तहत आयोजित लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है। जिसमें जिले से 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट व जेईई की परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाएगी। इस साल विद्यार्थियों को रेवाड़ी केंद्र पर नही बल्कि कुरुक्षेत्र में कोचिंग दी जाएगी।
हरियाणा में सुपर-100 में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के चलते नया केंद्र कुरुक्षेत्र में बनाया गया है। अब से विद्यार्थियों को सुपर-100 की आवासीय कोचिंग यहीं पर दी जानी है। जिले से लेवल-2 की परीक्षा 149 विद्यार्थियों ने दी थी। इसमें से 11 बच्चों को चयन हो गया है और 16 अभी भी प्रतीक्षा सूची में हैं। अब इन विद्यार्थियों को मेडिकल व इंजीनियरिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यही नहीं ऑफलाइन माध्यम से चयनित इन विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र मेें रहने व खाने की व्यवस्था भी विभाग की तरफ से ही की जाएगी।
विज्ञापन



जानिए क्या है सुपर - 100 योजना
प्रदेश सरकार ने राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 योजना चलाई हुई है। इस योजना के तहत सबसे पहले लेवल-1 की परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। लेवल-1 के परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों को तीन दिन के प्रशिक्षण के लिए केंद्र में बुलाया जाता है। इसके बाद विद्यार्थियों की लेवल-2 की परीक्षा होती है। इस परीक्षा के बाद विद्यार्थियों का अंतिम परिणाम घोषित होता है। जो बच्चे उत्तीर्ण हो जाते है उन्हें दो साल तक कोचिंग दी जाती है।


अभिभावकों की अनुमति के साथ केंद्र पर पहुंचे विद्यार्थी
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि जिले से ऑफलाइन माध्यम से आवासीय कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस बरना में 5 जून को सुबह 9 बजे पहुंचना होगा। विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग के लिए अपने साथ अभिभावकों का सहमति पत्र लेकर जाना होगा। उन्हें अपने साथ आधार कार्ड व उसकी कॉपी, अभिभावकों के आधार कार्ड, विद्यार्थियों की पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं कक्षा की डीएमसी, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन





आवासीय कोचिंग के लिए ये हुए चयनित
विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम
- आदित्य कासनियां, राजकीय स्कूल खारियां
- अर्जुन, राजकीय स्कूल तलवाड़ा खुर्द
- दीपक कुमार, राजकीय स्कूल, बप्पां
- इशान वर्मा, आरोही मॉडल स्कूल, झिड़ी
- कुमकुम, राजकीय स्कूल धौलपालिया
- मनप्रीत, राजकीय स्कूल, दड़बी
- नवीता, आरोही मॉडल स्कूल, कालुआना
- नीरज, राजकीय मॉडल स्कूल बप्पां,
- रजनीश, राजकीय स्कूल, बिज्जूवाली
- रशनदीप कौर, राजकीय स्कूल, सुखचैन
- वर्षा, राजकीय स्कूल, गांव डबवाली


वर्जन

सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें जिले के 11 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 16 विद्यार्थी प्रतिक्षा सूची में है। सभी के लिए कोचिंग निशुल्क रहेगी। आवासीय कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों की रहने व खाने की व्यवस्था भी विभाग की तरफ से ही की जाएगी। इन विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट व जेईई की तैयारी करवाई जाएगी। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें