फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लड़ते हुए सांड़ सैलून में घुसे, शीशे तोड़े

विज्ञापन
सैलून का टूटा हुआ गेट
विज्ञापन
डबवाली। शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर शाम को अंडरग्राउंड पुल के पास स्थित एक सैलून में दो सांड़ आपस में लड़ते हुए हेयर सैलून में घुस गए। दोनों ने दुकान का शीशे का गेट तोड़ दिया। गनीमत रही कि सैलून में बैठे ग्राहक और मालिक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

दरअसल, अंडरग्राउंड पुल के नजदीक स्थित एमडी हेयर सैलून है। संचालक अरमान और गगन ने बताया कि रविवार देर शाम को दो सांड़ आपस में लड़ते हुए उनके सैलून में घुस गए। इस घटना से दुकान के बाहर लगा शीशे का गेट और अंदर लगा शीशा टूट गया। दुकान के अंदर बैठे ग्राहक और उन्होंने मुश्किल से अपनी जान बचाई।
सांड़ों ने दुकान के साथ ही चाय बनाने वाले के बेंच को भी गिरा दिए। इससे उनको काफी नुकसान हुआ है। लड़ाई के दौरान बाहर रोड पर आवागमन कर रहे लोग बाल-बाल बच गए। गौरतलब है कि शनिवार को भी सिरसा रोड पर बेसहारा पशुओं के कारण धालीवाल नगर की दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इनका एम्स बठिंडा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पशुओं के कारण होने वाले हादसों से शहर के लोगों को डर सताने लगा है। वहीं, लोगों ने एसडीएम से मांग की है कि बेसहारा पशुओं का स्थायी समाधान किया जाए। लोगों ने गुहार लगाई कि पशुओं को नंदीशाला या गोशालाओं में प्रशासन भेजे। इन पशुओं के कारण आमजन को जान का खतरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें