फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शॉर्ट सर्किट से खुंगर स्वीट्स में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने छह घंटे में पाया काबू

Thu, 16 Mar 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर के खुंगर स्वीट्स में लगी आग।  संवाद
विज्ञापन
सिरसा। शहर के वाल्मीकि चौक स्थित खुंगर स्वीट्स में मंगलवार देर रात शॉर्टसर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि लपटें 20 फुट तक ऊंची उठती रही। आग लगने से अफरातफरी का आलम हो गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान की छत पर सो रहे 30 कारिंदों को बाहर निकाला। दमकल की पांच गाड़ियां सुबह छह बजे तक बार-बार चक्कर लगाती रही। आग पर काबू पाए जाने तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस मामले की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ टीम व पुलिस भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन




खुंगर स्वीट्स का भवन दो मंजिला बना हुआ है। यहां पर आग पर काबू पाने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं थी। मंगलवार देर रात 12.45 बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान में तेल, घी व लकड़ी का सामान रखा होने के कारण 20 फुट तक ऊंची लपटें निकलना शुरू हो गईं। दुकान की तीसरी मंजिल पर स्वीट्स के 30 कारिंदे सोए हुए थे। धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को। रात एक बजकर 20 मिनट पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालांकि आग के विकराल रूप धारण करने के कारण दमकल विभाग की ओर से पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सुबह छह बजे तक दमकल की गाड़ियां बार-बार पानी भरने के लिए चक्कर लगाती रही। इसके बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस दौरान स्वीट्स के सभी कारिंदों के बचाकर बाहर निकाले गए। हालांकि स्वीट्स के ग्राउंड फ्लोर पर रखा पूरा सामान नष्ट हो गया है। आग पर काबू पाए जाने के बाद कारिंदों ने बुधवार को दिनभर सामान बाहर निकाला।

अस्पताल व रिहायशी क्षेत्र कराया खाली



खुंगर स्वीट्स में आग लगने के बाद लपटें अधिक दूर तक फैलते हुए दिखाई दी। इसके चलते एनडीआरएफ व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पहले साथ लगते अस्पताल को खाली करवाया और इसके बाद दूसरी तरफ के रिहायशी एरिया को भी खाली करवाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने दुकान में रखे गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान बाहर निकला, ताकि वहां पर कोई भी बड़ी घटना न हो सके।
विज्ञापन


वर्जन



खुंगर स्वीट्स में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। भवन के ग्राउंड फ्लोर पर ही आग लगी थी। कारिंदों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आसपास का एरिया भी खाली करवा दिया था, ताकि कोई भी बड़ी घटना न हो सके। आग पर काबू पा लिया गया है। - जय नारायण, इंचार्ज, दमकल विभाग सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें