फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छेड़छाड़ से तंग युवती ने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की

Thu, 05 Dec 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर के एक मोहल्ला निवासी पड़ोसी युवक के छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

युवती को होश आने के बाद शहर थाना पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित युवती ने पुलिस को अवगत कराया है कि युवक घर के बाहर सीसीटीवी लगाकर उसकी 24 घंटे निगरानी भी करता है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती (21) घरेलू काम करती है। युवती का कहना है कि उसके मां की मौत हो चुकी है और पिता बीमार रहता है। उसका पड़ोसी नीरज उर्फ काकू उसे पिछले एक साल से परेशान कर रहा है। वह डबवाली रोड पर एक होटल में काम करती थी। वह काम पर जाती तो आरोपी उसका पीछा करता और उसे रोककर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करता था। आरोपी उसे कहता था कि वह उसके साथ दोस्ती कर ले। उसने पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर देने की कोशिश की।

उसके परिजनों को बताने के बाद भी आरोपी नहीं माना और परेशान करता रहा। आरोपी युवक की हरकत से तंग आकर उसने फिनायल पी ली। हालत बिगड़ने पर पड़ोस के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल ले आए। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



युवक के परिजनों के बताने के बाद भी नहीं माना

युवती का कहना है कि आरोपी की हरकतों के बारे में उसने उसकी मां व बहन को बताया था। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना और अपने घर के बाहर सीसीटीवी लगाकर सीसीटीवी कैमरे उसके घर की तरफ करके निगरानी करने लगा। युवती का कहना है कि आरोपी व उसके घर वाले सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे उस पर निगरानी रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें