नहर में मगरमच्छ को देखते हुए स्थानिय निवासी।
- फोटो : Sirsa
गोरीवाला। सुखेरा खेड़ा के पास से राजस्थान कैनाल में बीते शनिवार को राहगीरों ने मगरमच्छ को देखा। नहर के पास लगते गांव में खबर फैलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण नहर की बुर्जी नंबर 22 पर पहुंच गए। जहां उन्होंने मगरमच्छ को पानी में तैरते हुए देखा। मगरमच्छ के दिखाई देने के उपरांत ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।
सुखेरा खेड़ा के सरपंच गुरलाल सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को पानी में मगरमच्छ को देखा गया था। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को टीम भी दो दिन से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए डेरा जमाए हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन टीम द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे है, परंतु अभी तक मगरमच्छ पकड़ से बाहर है। जैसे ही रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश की जाती है तो वह मगरमच्छ पानी की गहराई में चला जाता है, जिसे पकड़ पाना काफी मुश्किल है। वहीं आसपास के लोगों में मगरमच्छ का भय साफ झलक रहा हैं। नहर के पास लगते खेतों में ग्रामीण इसलिए नहीं जा रहे हैं कि कहीं रात के समय उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।
नहर में तैरता दिखाई देता मगरमच्छ।- फोटो : Sirsa