फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फर्जी फर्म मामले में बाप-बेटे दोनों पुलिस रिमांड पर, आमने सामने बैठाकर पुलिस करेंगे पूछताछ

Fri, 13 Oct 2023 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में लंबे समय से छिपे पदम बंसल को बीते दिन एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से ही फर्जी फर्म चलाने वालों में हड़कंप है। सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले सिरसा के एफ ब्लॉक निवासी पदम बंसल को लंबे समय से पुलिस खोज रही थी। पुलिस अब दोनों बाप-बेटे को आमने -सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। अदालत ने जहां पदम बंसल को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं पुलिस की ओर से अदालत से उसके बेटे अमित बंसल की रिमांड की मांग की गई थी। जिसके बाद अदालत ने अमित बंसल को भी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि फर्जी फर्मों का मुख्य सरगना पदम बंसल लगातार पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था । महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर उसे दिल्ली क्षेत्र से दबोचा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पदम बंसल को चार दिन और उसके बेटे को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान फर्जी फर्मों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पदम बंसल के खिलाफ फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये के घोटाला करने के मामले में करीब 14 अभियोग शहर थाना सिरसा में दर्ज हैं। उसने अपने पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर करीब 21 फर्जी फर्मों का गठन किया हुआ था ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जांच के दौरान सामने आया है कि पदम बंसल ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब तथा गुजरात क्षेत्र में सिगरेट का फर्जी कारोबार दिखाकर अपने नौकरों तथा ड्राइवरों के नाम फर्जी फर्मों का गठन कर करीब 6 करोड़ रुपये का सरकार को नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने बताया कि अभी जांच जारी है और जांच के दौरान उसके अन्य सहयोगियों तथा अन्य घोटालों के बारे में पर्दाफाश होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि पदम बंसल की पत्नी आशारानी, बेटे का साला कपिल तथा महेश बंसल जैसे अनेक मुख्य आरोपियों को एसआईटी टीम पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि अभी तक एसआईटी टीम ने फर्जी फार्मों के घोटाले के मामले में दो अधिकारियों सहित 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें