फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तीसरे दिन फिर किया बिजलीघर का घेराव, बोले- आश्वासन नहीं आपूर्ति चाहिए

विज्ञापन
बडागुढ़ा में एसडीई को मांग पत्र सौंपते किसान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा। विद्युत आपूर्ति को लेकर गांव बड़ागुढ़ा के किसानों ने गांव के 33 केवी सब स्टेशन का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले भी किसानों ने 29 अप्रैल को बिजली घर का घेराव करते हुए शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार करने की मांग की थी। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि भीषण गर्मी में खेतों में अंकुरित होती फसल झुलस रही है। इस समय नहरों में पानी नहीं है जिसके चलते फसलों की सिंचाई ट्यूबवेलों पर ही आश्रित है। उन्हें खेतों में तीन बार में कुल 8 घंटे आपूर्ति दी जाती है। जिसमें पहली बार में 5 घंटे, फिर एक घंटा और फिर 2 घंटे की आपूर्ति शामिल है। इस शेड्यूल से उनके खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही और फसल खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग उक्त आपूर्ति उन्हें एक साथ देता है तो उनकी समस्या का हल हो जाएगा। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना के बाद एसडीई पंजुआना राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों की बात सुनी। किसानों ने कहा कि उन्हें आश्वासन नहीं आपूर्ति चाहिए। जिसके बाद एसडीई ने किसानों को समझाया कि गर्मी व नहर बंदी के चलते बिजली की किल्लत होना स्वाभाविक हैं। लेकिन फिर भी विद्युत व्यवस्था में सुधार करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान किसानों ने एसडीई को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अगली बार बड़े स्तर पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें