फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिंग में केसीसी लोन न मिलने पर किसानों ने एचडीएफसी बैंक के मुख्य गेट के आगे लगाया धरना

Sat, 07 Sep 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिंग मंडी। डिंग के एचडीएफसी बैंक के मुख्य गेट के बाहर शुक्रवार सुबह किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना मुख्य समाज सेवक जगदीश रूपवास की अगुवाई में किसानों ने लगाया। किसानों ने आरोप लगाया कि उनको केसीसी लोन नहीं दिया जा रहा है। बैंककर्मी बेफिजूल में चक्कर लगवा कर कई दिनों से किसानों को परेशान किया जा रहा है, इसलिए धरना लगाया है। वहीं, पुलिस के समझाने के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


धरने पर बैठे रूपावास निवासी किसान इंद्र पुत्र माड़ु राम ने बताया कि उसका डिंग के एचडीएफसी बैंक में केसीसी खाता है। खता वर्ष 2016 से खुलवाया था। शुरू से लेकर अब तक लोन की राशि समय पर भुगतान करता आया हूं। इस समय मुझे लोन की सख्त जरूरत है। पिछले माह बैंक से लोन के लिए आवेदन किया था। पहले तो बैंक अधिकारी ने लोन देने के लिए हां कर दी लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने कहा कि आप पहले अपने पीछे के सभी राशि जमा करवाए। तभी आपको नया लोन दिया जाएगा।
उन्होंने केसीसी लोन देने की बात स्वीकार किया, इसके बाद दोबारा एचडीएफसी बैंक में आया हूं तो उन्होंने बैंक खाता बंद करने को लेकर आना-कानी करने लगे। कई दिनों की परेशानी के बाद मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ा है। बैंक कर्मियों की ओर से किसानों की शर्त मानने पर धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर धरने पर बैठे मुख्य समाजसेवी जगदीश रूपवास, किशन लाल, हनुमान, भूराराम गोदारा, इंदर सिंह कासनिया, विनोद कासनिया, रामदत्त पूनिया, मदन सागवान, बनवारी लाल फौजी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर विशाल गर्ग ने कहा कि हमारे बैंक की ओर से कोई भी जानकारी देने के अधिकार में नहीं है। आप बैंक की साइट पर जानकारी ले सकते हैं। जैसे ही धरना की सूचना डिंग पुलिस को मिली तो एसएचओ सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें