फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 23 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला में पिछले दिनों ओलावृष्टि व तेज वर्षा के कारण रबी 2025-26 की फसलों को हुए नुकसान के संबंध में विवरण दर्ज कराने के लिए प्रभावित गांवों के किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। प्रभावित 10 गांवों के किसान 23 अप्रैल तक फसलों को हुए नुकसान का ब्योरा दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जिले के कई गांवों में ओलावृष्टि व तेज वर्षा के चलते फसलों को नुकसान हुआ है। नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए सिरसा जिला के 10 गांवों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। तहसील डबवाली के गांव मसीतां, मौजगढ़, पन्नीवाला रूलदु, देसूजोधा के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इसी तरह गोरीवाला उप तहसील के गांव लंबी, मोडी, गोदिकां, कालूआना व गंगा तथा रानियां तहसील का रानियां भी शामिल हैं। उपरोक्त गांवों के किसान 23 अप्रैल तक अपनी फसलों को हुए नुकसान का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें