फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर तीन अप्रैल तक फसल का पंजीकरण कराएं किसान : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसान हित में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने से वंचित रहे किसानों के लिए पोर्टल को पुन: खोलने का फैसला लिया है। पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद किसान अब क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल में हुए नुकसान का ब्योरा भर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि बेमौसमी बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में फसलों को नुकसान हुआ है, जिसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपनी फसल का पंजीकरण करवाएं और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान की सूचना दें। जिन बीमित किसानों ने अभी तक कृषि विभाग में आवेदन नहीं किया है वे जल्द अपना आवेदन नजदीकी कार्यालय तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करें।
विज्ञापन


ऐसे दें फसल क्षतिपूर्ति की सूचना
फसलहरियाणाडोटजीओवीडोटइन पोर्टल को खोलें।
किसान अनुभाग पर क्लिक करें।
-ई-फसल क्षतिपूर्ति सूचना देने के लिए क्लिक करें।
-पीपीपी आईडी, मेरी फसल मेरा ब्योरा आईडी या मोबाइल नंबर में से किसी एक से लॉगिन करें।
-जिस किसान ने पंजीकरण किया है उसका ब्योरा खुल जाएगा।
किसान अपनी फसल के बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
-किसान अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या फिर अटल सेवा केंद्र पर जाकर फसल नुकसान की सूचना दें सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें