फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूरा बीमा क्लेम नहीं मिलने पर किसानों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कालांवाली में बीमा क्लेम को लेकर बैंक के बाहर धरने पर बैठे किसान। 
विज्ञापन
कालांवाली। शहर के एक निजी बैंक की ओर से गांव सुखचैन के कुछ किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा का पूरा क्लेम नहीं देने पर शुक्रवार को किसानों ने बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरा बीमा क्लेम देने की मांग की।
विज्ञापन

बैंक के बाहर धरने पर बैठे सुखचैन के किसान दारा सिंह व उनकी धर्मपत्नी आप नेत्री दविंद्र कौर ने बताया कि उसने कालांवाली के एचडीएफसी बैंक में जुलाई माह में अपने करीब नौ एकड़ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया था जिसके लिए उसके खाते से करीब 20 हजार रुपये काटे गए थे। जबकि उक्त योजना के तहत उसके खाते में बीमा का क्लेम मात्र करीब ढ़ेड एकड का मात्र 37 हजार 407 रुपये ही आया। सरकार की ओर से करीब 22 हजार रुपये एक एकड के हिसाब से क्लेम दिया गया है। उसने बीमा को लेकर पूरे दस्तावेज जमा करवाए थे परंतु इसके बावजूद भी उसके खाते में करीब डेढ़ एकड का ही क्लेम डाला गया। उसने बताया कि उक्त विषय को लेकर वे बैंक के अधिकारियों से कई बार मिल चुके है परंतु कोई सुनवाई नहीं की। इसी कारण मजबूरी में धरना प्रदर्शन करना पड रहा है।
बैंक के कृषि अधिकारी प्रदीप जैन ने कहा कि किसानों ने बीमा को लेकर बैंक में जो जमीन के दस्तावेज जमा करवाए थे वह फसल पंजीकरण के साथ मेल नहीं करते जिस कारण उनका पूरा क्लेम नहीं आया। बैंक द्वारा ये बात किसानों को लिख कर भी दे दी है, इसमें बैंक की कोई गलती नहीं है। अधिकारी की ओर से किसानों को एक सप्ताह का समय देने पर किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की नेत्री दविंद्र कौर सुखचैन, गुरनाम सिंह देसू, बिंदर सिंह सिंघपुरा, गोबिंद शर्मा, रोमी सोनी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


नहीं मिल रहा है क्लेम, पैसा पूरा कटा
किसान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके खाते से भी बैंक द्वारा बीमा के पूरी राशि काटी गई लेकिन अब वे पूरा क्लेम नहीं डाला गया। वहीं, जसवंत सिंह ने कहा कि उसका बीमा का क्लेम करीब एक लाख 58 हजार रुपये बनता है जोकि पोर्टल पर भी दर्शाता है। बैंक द्वारा उसके खाते में करीब 71 हजार रुपये ही डाले गए। उन्होंने प्रशासन व अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें पूरी फसल का बीमा क्लेम दिलवाया जाए ओर बैंक की जांच करवाई जाए। किसान नेता गुरनाम सिंह पक्का शहीदां ने कहा कि यदि उक्त समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें