फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों ने कृषि विपणन बिल की प्रतियां जलाकर किया रोष प्रदर्शन

Mon, 13 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां में कृषि विपणन बिल की प्रतियां जलाते किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। शहर के मुख्य बस स्टैंड के नजदीक क्षेत्र के किसानों ने कृषि विपणन बिल वापस के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिल की प्रतियां जलाईं। किसानों ने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द मांगों को पूरा नहीं करेगी तो किसान 26 जनवरी का ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।

किसान नेता जिन्दा नानुआना व हैप्पी रानियां ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ षडयंत्र रचकर तीनों काले कानून राज्य सरकार के माध्यम से नए रूप में लागू करना चाहती है। सरकार इन कानूनों के माध्यम से सरकारी मंडियां बंद कर निजी मंडियां लागू करना चाहती है। केंद्र सरकार ने पूर्व में चले किसान आंदोलन के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्यों को लागू करने की बात कही थी। आज तक सरकार ने एमएसपी लागू नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन हैं। उनकी हालात काफी गंभीर चल रही है। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल के साथ कुछ गलत होता है तो किसान बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें