फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोपटा में किसान संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित किसान । संवाद
विज्ञापन
फोटो - 14
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की सोमवार को चोपटा में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान मुकेश चाहरवाला ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि सिरसा जिले की किसान समस्याओं को लेकर 10 जुलाई को भगत सिंह स्टेडियम में विशाल एकत्रीकरण किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे और जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


किसान नेता बलराम सहारण ने कहा कि सेम से प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए अधिकतर ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। इससे किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि इन ट्यूबवेलों को जल्द दुरुस्त कर सुचारु रूप से चालू किया जाए। दीवान सिंह सहारण ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है लेकिन घग्गर ड्रेन से जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। यदि समय रहते उचित प्रबंध नहीं किए गए तो आने वाले समय में किसानों की फसलें जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

ब्लॉक प्रधान मुकेश बेनीवाल ने शाहपुरिया गांव के किसानों को अब तक फसल बीमा क्लेम न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग की ओर से अनावश्यक आपत्तियां लगाकर किसानों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिला प्रधान सतीश बेनीवाल ने बताया कि चानौत गांव में पेयजल समस्या को लेकर पिछले 40 दिनों से धरना जारी है। इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक के दौरान संगठन ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कई नए सदस्यों ने समिति की नीतियों पर विश्वास जताते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रोहतास पुनिया, संदीप कासनियां सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

संगठन ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से आंदोलन को और मजबूती मिलेगी। बैठक में चोपटा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की। कार्यक्रम का समापन आगामी आंदोलन की रणनीति तय करने के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें