फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खरीफ 2022 का फसल बीमा क्लेम ना आने पर खंड ओढ़ां के 40 गांवों के किसानों ने लगाया धरना

Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। खरीफ 2022 की फसल का बीमा क्लेम न आने के रोषस्वरूप खंड ओढां के करीब 40 गांवों के किसानों ने गांव कालांवाली के गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित होकर वीरवार को बैठक की। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश यूथ अध्यक्ष जगविंद्र सिंह माखा, हिसार मंडल प्रधान सिकंदर रोड़ी, जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह वेदवाला के नेतृत्व में किसान एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। यहां किसानों ने धरना लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


किसानों ने एसडीएम सुरेश रविश को समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश यूथ प्रेजीडेंट जगविंद्र सिंह माखा, हिसार मंडल प्रधान सिकंदर सिंह रोड़ी, जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह वेदवाला ने बताया कि वर्ष 2022 में बर्बाद हुई खरीफ की फसल का जिलेभर के गांवों में बीमा क्लेम आ चुका है। लेकिन खंड ओढां के किसी भी किसान के खाते में बीमा क्लेम राशि नहीं आई है। किसानों ने बताया कि रोड़ी थाना के गांवों को भी पुलिस जिला डबवाली से जोड़ा गया है। रोड़ी से डबवाली की दूरी करीब 65 किलोमीटर है। जबकि सिरसा की दूरी 30 किलोमीटर है। उनके गांव के लोगों पर आमजन पर समय व धन दोनों का अतिरिक्त बोझ बढे़गा। इसलिए नशे पर रोक लगाने के लिए रोड़ी थाना के गांवों को डबवाली की बजाय सिरसा के साथ जोड़ा जाए।



एचडीएफसी बैंक के सामने भी लगाया धरना

किसानों ने पुराने थाना रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने धरना लगाया। किसानों ने बताया कि किसान हेम राज पुत्र किशोरी लाल निवासी रोड़ी की मृत्यु हो चुकी है। उसकी पत्नी अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर मायके चली गई है। किसान ने बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लिया था। किसान की किसान जीवन बीमा के 3 लाख 30 हजार रुपये और फसल बीमा के 1 लाख 20 हजार रुपये सहित 4 लाख 50 हजार रुपये बैंक ने काट लिए हैं। बैंक वाले अभी भी अनाथ बच्चों से पैसे की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मृत किसान का बैंक खाता तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें