फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खुले में किसानों की मेहनत, प्रशासन आढ़तियों को मौसम की पल पल की दे रहा अपडेट

Fri, 12 Apr 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अनाजमंडी में रखीं सरसों से भरी बोरियां।
विज्ञापन
सिरसा। मौसम का बदलाव मिजाज जहां किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं मार्केट कमेटी के अधिकारी भी व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर आढ़तियों को मौसम अलर्ट के बारे में अवगत करवा रहा है। ताकि आढ़ती तिरपाल व अन्य व्यवस्था करने में कोई लापरवाही न बरते। वहीं नोटिस जारी करने के बाद शुक्रवार को एजेंसी ने अपना उठान तेज कर दिया है। हालांकि मार्केट कमेटी प्रशासन के पास कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी देखने को मिली। मार्केट कमेटी कार्यालय में टोकन काटने के लिए लगाए गए दो कर्मचारी किसानों के टोकन काटते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम राजेंद्र सिंह ने कहा कि मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की मांग की गई है। ऑपरेटर उन्हें कल मिल जाएंगे। वहीं मंडियों का निरीक्षण करने के साथ साथ खरीद एजेंसियों को आदेश दिए हैं कि वह उठान समय पर करें। किसी प्रकार की उठाने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। ताकि जब गेहूं की आवक बढ़े तो किसानों को मंडी में पर्याप्त जगह मिले।
गर्मी में लाइन में लगे नजर आए किसान
मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों के लिए टोकन काउंटर पर शेड़ लगाया गया है। जो किसानों की भीड़ को देखते हुए छोटा पड़ गया। किसान 39 डिग्री तापमान में धूप में खड़े नजर आए। टोकन काउंटरों पर किसानों की लंबी लाइन देखने को मिली। जो आने वाले समय में ओर लंबी नजर आई। हालांकि प्रशासन की ओर शेड के नीचे पंखे लगाए हुए हैं। ऐसे में प्रशासन को सोमवार के बाद शेड की क्षमता को बढ़ाना होगा ताकि किसानों को धूप में खड़ा न होना पड़े।
विज्ञापन

10 घंटे कट रहे टोकन
मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता के अनुसार टोकन काटने में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। कमेटी की ओर से सुबह साढ़े सात बजे टोकन काउंटर शुरू कर दिया जाता है जो देर शाम सात बजे तक चलता है। आने वाले समय में काउंटरों पर कर्मचारियों की क्षमता को बढ़ा दिया जाएगा। किसानों को टोकन कटाने को लेकर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
गाय से फसल बचाना होगा मुश्किल, नहीं मिले चौकीदार
मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से मंडी में किसानों की फसल चोरी होने और बेसहारा पशुओं को मंडी में आने से रोकने के लिए चौकीदार की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से मुहैया नहीं करवाए गए हैं। वहीं आढ़तियों ने अपने स्तर पर अस्थायी तौर पर चौकीदार की व्यवस्था की है। बिना चौकीदार के चलते मंडी में गायों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। जो किसानों की छह माह की मेहनत को खराब करते हुए देखा जा सकता है।
तापमान में आई बढ़ोतरी

जिले में शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर रहा।
अलीकां में गेहूं की खरीद शुरू
गांव अलीकां स्थित खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। किसानों की ओर से गेहूं की कटाई के बाद ढेर खरीद केंद्र पर लगाने के बाद खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। आढ़तियों व किसानों ने बताया कि खरीद केंद्र अलीकां में गेहूं की खरीद शुरू होने से किसानों और आढ़तियों को राहत मिलेगी।
अलीकां खरीद केंद्र में शुक्रवार को 1147 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। मंडी सुपरवाइजर तरसेम सिंह, हैफेड प्रचेजर राज कुमार आदि ने कहा कि गेहूं की खरीद को लेकर किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खरीद को शुरू कर दिया गया, वहीं बारदाना को लेकर भी किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी निरंतर वो खरीद को लेकर जानकारी भी लेते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें