फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: माधोसिंघाना में किसान मेला व प्रदर्शनी 13 व 14 जनवरी को

Thu, 09 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव माधोसिंघाना में 13-14 जनवरी को किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेले में बड़े स्तर पर कंपनियां कृषि उत्पादों की स्टॉल लगाएंगी। मेले में किसानों का प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन

अपना सिरसा एफपीओके (भारत सरकार) के चेयरमैन श्रवण बैनीवाल व डायरेक्टर विजय बैनीवाल ने बताया कि दो दिवसीय प्रदर्शनी में जिलास्तर के किसान भाग लेंगे। मेले में शिरकत करने के लिए जो किसान पहले रजिस्ट्रेशन करवाएगा, उसे एक टोकन दिया जाएगा। इसका दोनों दिनों में लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। लकी ड्रॉ में 500 किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
बैनीवाल ने बताया कि मेले में किसानों को कृषि विशेषज्ञों द्वारा कृषि की उन्नत किस्मों व तकनीकों के बारे में भी बताया जाएगा। किसानों को यह भी बताया जाएगा कि वो कम लागत में किस प्रकार से उत्पादन बढ़ा सकते हैं। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें पंजाबी व हरियाणवी कलाकारों अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

कनक विशेषज्ञ डाॅ. ओपी बिश्नोई व मौसम विशेषज्ञ मदन खिचड़ भी किसान मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। इसके अलावा एचएचयू के अनेक कृषि वैज्ञानिक भी मेले में अपनी बहुमूल्य सेवा देंगे। इसके अलावा प्रगतिशील किसान, खेती व बागवानी से जुड़े किसान भी मेले में अपने अनुभव सांझा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें