फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: समाधान शिविर में आई 124 शिकायतें, 44 एडीसी कार्यालय से संबंधित

Tue, 25 Jun 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायतें सुनते डीसी आरके।
विज्ञापन
सिरसा। समाधान शिविर में उपायुक्त आरके सिंह के समक्ष सोमवार को 124 शिकायतें आई। इनमें सबसे ज्यादा एडीसी कार्यालय की 44 शिकायतें रहीं। इसके अलावा 19 जिला समाज कल्याण अधिकारी, 6 एमआई काडा, 5 पुलिस विभाग, 5 समस्याएं जिला नगर आयुक्त कार्यालय से संबंधित थी। वहीं उपमंडल स्तर पर आने वाली शिकायतों में कालांवाली की शिकायतों का समाधान 40 प्रतिशत भी नहीं हुआ है। आंकड़ों के अनुसार कालांवाली में कुल 134 शिकायतें आई हैं। जिनमें से 39 का ही समाधान हो पाया है।
विज्ञापन


उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि समाधान शिविर के तहत लोगों की समस्याओं का निवारण करते हुए उनको राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें इन समाधान शिविरों के माध्यम से निवारण करवाएं। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं इसलिए समस्याओं का समाधान त्वरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं है उनके लिए समय सीमा निर्धारित कर शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी अवश्य दें। बिना किसी ठोस वजह के आवेदनों को लंबित न रखा जाए। संबंधित विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान शिविर में मौके पर ही हो।
विज्ञापन

मुख्य रूप से ये शिकायतें रहीं
अधिकारियों की ओर से समाधान शिविर में खाल बनवाने, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय में बदलाव, कैटेगरी में बदलाव, फसल मुआवजा, प्लॉट नाम करवाने बारे, पेंशन बनवाने, जमीन का कब्जा दिलवाने बारे, पारिवारिक विवाद, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ दिलवाने बारे, विधुर पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निशानदेही, बिजली, पेयजल, नहरी पानी, जोहड़ के पानी, सोलर पैनल लगवाने, ड्रेन की सफाई करवाने, गली बनवाने बारे, खेत का रास्ता दिलवाने बारे आदि समस्याएं आई। विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने नहरी पानी से संबंधित समस्या रखी, जिस पर उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को तुरंत प्रभाव से समस्या के निवारण के दिशा निर्देश दिए। शिविर में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने पुलिस विभाग से संबंधित समस्याएं सुनी और समाधान करवाया।
मौके पर दिलवाया असलाह
समाधान शिविर में चत्तरगढ़पट्टी निवासी राम कुमार ने उपायुक्त के समक्ष समस्या रखी कि लोकसभा चुनाव के दौरान उसने अपना असलाह पुलिस थाने में जमा करवाया था, लेकिन संबंधित थाना के कई चक्कर लगाने के बावजूद उसे उसका असलाह वापिस देने में आनाकानी की जा रही है। इस पर उपायुक्त आरके सिंह व पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने शिकायतकर्ता राम कुमार की समस्या का तुरंत निवारण करवाया। इसी प्रकार गांव संतनगर निवासी मेवा सिंह ने बताया कि वह आज दूसरी बार समाधान शिविर में आएं हैं। उपायुक्त ने उनकी दोनों समस्याओं का तुरंत प्रभाव से निवारण करवाया।
विज्ञापन

ऐलनाबाद -
अधिकारी - एसडीएम डाॅ. वेद प्रकाश बेनीवाल
कुल शिकायत - 48
समाधान हुआ - 25
लंबित - 23

डबवाली
अधिकारी - एसडीएम अभय सिंह
कुल शिकायत - 25 समस्याएं
समाधान हुआ - 10
लंबित - 15
कालांवाली
अधिकारी - एसडीएम सुरेश रावेश
कुल शिकायत - 134
समाधान हुआ - 39
लंबित- 95
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें