फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों ने पुतले जलाकर जताया विरोध

Tue, 17 Feb 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सामने किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य का पुतला फूंकते हुए। संघ
विज्ञापन
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया
विज्ञापन

फोटो- 10
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय किसान एकता से जुड़े नेताओं ने एसकेएम गैर राजनीतिक और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में मंगलवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के पुतले जलाए।
बीकेई मीडिया प्रभारी गुरलाल भंगू ने बताया कि मंगलवार को बीकेई महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली की अध्यक्षता में एसकेएम गैर राजनीतिक वह किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे सरेंडर करते हुए उसके साथ जो ट्रेड डील की है, उससे भारत के किसान, पशुपालकों, मछली पालकों सहित कृषि के सहायक धंधे बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन

भंगू ने कहा कि हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चे के आह्वान पर किसानों मजदूरों की संपूर्ण कर्जा माफी सहित सभी मांगों को लेकर 23, 24 और 25 फरवरी को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगने जा रहे महापड़ाव में बीकेई के बैनर तले बड़ी संख्या में सिरसा से किसान-मजदूर पहुंचेंगे। वहीं, हरियाणा सरकार द्वारा बुजुर्गों की काटी गई बुढ़ापा पेंशन को भी बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सुभाष झोरड़ ने कहा कि 1987 में चौधरी देवीलाल ने किसानों की बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी, लेकिन मौजूदा सरकार बुढ़ापा पेंशन काटने का काम कर रही है। गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से नफरत करते हुए इसीलिए नए-नए किसान विरोधी कानून लेकर आ रही है और अमेरिका सहित अन्य देशों से किसानी को बर्बाद करने वाले समझौते कर रही है। इस मौके पर दलजीत सिंह रंगा, गुरप्रीत सिंह जैलदार, मास्टर पाली राम, अमरीक सिंह बाजवा, सुनील खारिया मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें