फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घग्गर का पानी राजस्थान की तरफ छोड़े जाने पर किसानों में रोष

विज्ञापन
मांगों को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। 
विज्ञापन
रानियां। किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश ममेंरा की अध्यक्षता में घग्गर के पास लगते विभिन्न गांवों के किसान वीरवार को ओटू हेड पर एकत्रित हुए। इस मौके पर किसानों ने घग्गर का पानी राजस्थान की ओर छोड़े जाने पर एतराज जताते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों की बिना पानी खराब हो रही फसलों को बचाने के बजाय राजस्थान में पानी देने पर नाराजगी जाहिर की और अपने हक का पानी मांगा। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग से एसडीओ ने धरनास्थल पर पहुंचकर साइफन का कार्य पूर करने के लिए 10 दिनों का समय मांगा है।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश ममेंरा ने बताया कि हिसार घग्गर ड्रेन का पानी घग्गर में डालने के लिए पिछले तीन सालों से पांच करोड़ की लागत से साइफन बनाया जा रहा है, जो घटिया निर्माण सामग्री के कारण एक बार पहले टूट चुका है। इसको अब दोबारा से बनाया जा रहा है। पहले की भांति अब भी इसमें सही मात्रा निर्माण सामग्री नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार सिंचाई विभाग अधिकारियों के साथ मिलकर घटिया सामग्री का प्रयोग कर बड़ा घोटाला कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों की चिंता किए बिना ही मुख्य धार में एकत्रित पानी राजस्थान की ओर छोड़ दिया।
प्रकाश ममेरा ने बताया कि साइफन की निगरानी के लिए किसानों की एक कमेटी घटित की है, जिसमें कुताबढ़ के सरपंच बेयंत सिंह को कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया है। यह कमेटी अगले 10 दिनों तक साइफन के निर्माण कार्य की देखरेख करेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले 10 दिनों में इसका कार्य पूरा नहीं किया गया तो वे सिरसा रानियां रोड जाम करेंगे।
वहीं सिंचाई विभाग कार्यालय को ताला लगाएंगे। इतना ही नहीं, जिला प्रशासन और प्रदेश के मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ आवास पर जाकर इसकी जांच करवाएंगे। इस अवसर पर हंसराज मतुवाला, नोरंग भांभू, सुरेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, प्रताप सिंह, गुरचरण सिंह, तारा सिंह, जगदीश भुरटवाला, पवन, अमरजीत, प्रकाश वाडा, जोगराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें