फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टोल प्लाजा पर किसानों व चालकों ने दिया धरना

Sat, 13 Jan 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के भावदीन टोल प्लाजा पर शुक्रवार को चालकों व किसानों का दसवें दिन धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान किसानों व चालकों ने कहा कि जब तक सरकार चालकों को बैठक के लिए नहीं बुलाती, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में भावदीन टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों व किसानों का पक्का मोर्चा जारी है। धरनारत चालकों ने कहा कि इस तरह के कानून बनाने से पहले जनता के बीच आम राय तैयार करने की जरूरत थी, फिर उसी हिसाब से कदम उठाते। हालांकि अपने अड़ियल रवैये के कारण हिट एंड रन कानून में मनमर्जी से किए गए प्रावधान और इन्हें जबरन लागू करने से हर किसी के जीवन पर विपरीत असर पड़ रहा है। जब तक सरकार इन कानूनों को रद्द नहीं करती तब तक पक्का मोर्चा जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र कंबोज, शेखर सोनी, मनमोहन मिढ़ा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें