फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बैठक कर फिर लिया दादूवाल का बहिष्कार करने का निर्णय

विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किसान नेता। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कालांवाली। मंगलवार को गांव के गुरुद्वारा दशमेशसर साहिब में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, बाबा मेजर सिंह देसू शहीदां, हरियाणा गुरुग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रधान सुखविंद्र सिंह ने विशेष तौर पर भाग लिया। बैठक में पहुंचे गांव दादू, गांव पक्का शहीदां, कमाल, केवल, धर्मपुरा, सिंघपुरा, मलड़ी, देसूमलकाना, चोरमार, देसूजोधा, बाबा दर्शन सिंह सहित करीब 24-25 गांवों के सैकड़ों धार्मिक पदाधिकारियों व ग्रामीणों और किसानों ने गांव दादू के गुरुद्वारा दशमेशसर साहिब में लगने वाले अफीम के लंगर के आरोपों को झूठा बताया और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि 31 जुलाई को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला को गांव दादू के गुरुद्वारा श्री गुरुग्रंथसर साहिब में बुलाने पर हुए विरोध में गांव दादू के ग्रामीणों ने संत दादूवाल का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। वहीं दूसरी तरफ गांव गांव दादू के ग्रामीणों ने बलजीत सिंह दादूवाल के समर्थन में बैठक कर उनके बहिष्कार को गलत बताया था। ग्रामीणों ने कहा कि बादल समर्थकों व डेरा प्रेमियों ने गांव में बैठक करके बाबा का बहिष्कार का फैसला लेकर मीडिया में पेश करके किसानों को गुमराह करने का काम किया था। दोनों पक्षों में बार-बार बैठकें होने से और एक दूसरे के खिलाफ फैसलों से गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें