भट्टू कलां। क्षेत्र में ड्रेन, बाढ़ और सेम के कारण हुई फसलों की भारी बर्बादी, मुआवजे की मांग और भविष्य में स्थायी समाधान को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा 22 मई, शुक्रवार को सुबह 11 बजे जांडवाला बागड़ के मेन चौक पर किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन करेगी।
महापंचायत में किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मुख्य वक्ता होंगे, जबकि राजस्थान के भादरा से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ किसान नेता बलवान पूनिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ किसान नेता भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी भट्टूकलां का जत्था जिला प्रधान विष्णु दत्त के नेतृत्व में विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों और खेतिहर मजदूरों से महापंचायत में भाग लेने का आह्वान कर रहा है। इस मौके पर मास्टर हनुमान सिंह, सुभाष चंद्र भादू, मनीष गोरखपुरिया, रमेश कड़वासरा और रोहतास डुडी भी उपस्थित रहे। संवाद