जिला के जिन किसानों ने कृषि तथा किसान कल्याण विभाग से वर्ष 2020-21 के दौरान समैम योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे किसान 15 मार्च तक विभागीय पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। ये बात कृषि विभाग के उपनिदेशक बाबूलाल ने कही।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपने कृषि यंत्रों संबंधी दस्तावेज डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्रीहरियाणासीआरएम डॉट कॉम पर अपलोड करने होंगे। समैम योजना वर्ष 2020-21 के तहत जिला में कृषि यंत्र स्ट्रॉ बेलर, हे रेक, शर्ब मास्टर, स्लेशर, ब्रीकेट मेकिंग मशीन, ट्रैक्टर चालित पावर बीडर, ट्रैक्टर चालित रीपर बाइंडर, पैड्डी ट्रांस प्लांटर, लेजर लैंड लेवलर, स्ट्रॉ रीपर, ट्रैक्टर चालित स्पेयर स्वचालित, रीपर बाइंडर, मल्टीक्रॉप प्लांटर,मेज प्लांटर, डीएसआर, न्यूमेटिक प्लांटर, कपास बिजाई मशीन, ट्रैक्टर चालित बूम स्प्रेयर आदि कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 31 जनवरी 2021 तक आनॅलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल पर किया था और 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया था। जो किसान अपने कृषि यंत्र अब तक नहीं खरीद पाए हैं वे कृषि यंत्र खरीदकर बिल, ई-वे बिल, स्वयं घोषणा पत्र व यंत्र के साथ फोटो 15 मार्च तक ऑनलाइन विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।